MI vs CSK Dream11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 में शनिवार 8 अप्रैल को खेले जाने वाले दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। कुल 15 खिताब में से 9 इन दोनों के खाते में गए हैं जिसमें से 5 बार मुंबई और 4 बार चेन्नई की टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में सीजन में जीत का स्वाद चखने के बाद मुंबई की टीम अपने विजय अभियान पर आगे बढ़ना चाहेगी।
एकादश में मुंबई पलटन नहीं करेगी बदलाव
अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करने वाली मुंबई एकादश में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव होंगे। जिनके बदले जेसन बेहरेनडॉर्फ को एकादश में गेंदबाजी के दौरान बतौर इम्पैक्ट प्लेयर शामिल किया जा सकता है। कंगारू ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, पिछले मैच में धमाकेदार पारी खेलने वाले तिलक वर्मा और नेहल वर्मा भी टीम में होंगे। पारी का अंत ऋतिक शौकीन करेंगे। गेंदबाजी के लिए टीम कुमार कार्तिकेय पीयूष चावला में से कोई एक, अरशद खान और जोफ्रा आर्चर होंगेष
मगाला करेंगे चेन्नई के लिए आईपीएल डेब्यू
वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए पारी का आगाज फॉर्म में चल रही डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी करेगी। तीसरे नंबर पर ऑलराउंडर मोईन अली होंगे। चौथे नंबर पर बैटिंग करने बेन स्टोक्स आएंगे। अंबाती रायुडू और तुषार देशपांडे इम्पैक्ट पेयर होंगे। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर सिसांदा मगाला पहली बार चेन्नई के लिए मैच खेलेंगे। वहीं अन्य दो गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर और दीपक चाहर होंगे।
