क्रिकेट

LSG vs PBKS Dream11 Team, IPL 2023: लखनऊ और पंजाब की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 15, 2023, 07:25 PM IST

LSG vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2023 Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Dream11 Team, Playing 11: आज आईपीएल 2023 के शनिवार(15 अप्रैल) को खेले जाने वाले पहले मुकाबले में रॉयल लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगी। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और कौन से हो सकते हैं टीम में बदलाव।

Image

लखनऊ बनाम पंजाब आईपीएल 2023 प्लेइंग-11

LSG vs PBKS Dream 11 Team IPL 2023: आईपीएल 2023 के 21वें मुकाबले में शनिवार(15 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। एक तरफ अबतक खेले 4 में से तीन में जीत दर्ज करके अंक तालिका में 6 अंक के साथ दूसरे पायदान पर काबिज लखनऊ है तो दूसरी तरफ अबतक खेले चार में से दो में जीत और 2 में हार के साथ छठे पायदान पर काबिज पंजाब। पंजाब को जहां पिछले दो मुकाबलों में हार मिली है। वहीं लखनऊ की टीम लगातार दो जीत के साथ इस मैच में पहुंची है।

लखनऊ की एकादश में नहीं होगा कोई बदलाव

अपने पिछले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर किंग्स की टीम की एकादश में इस मुकाबले में शायद ही कोई बदलाव हो। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आयुष बदोनी और लेग स्पिनर अमित मिश्रा एक दूसरे को रिप्लेस करेंगे। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। मध्यक्रम में बल्लेबाजी का जिम्मा दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस के ऊपर होगी। मैच में बतौर फिनिशर निकोलस पूरन भूमिका अदा करते रहेंगे। पिछले मैच में उन्होंने आतिशी पारी खेलकर लखनऊ की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब

पंजाब किंग्स को अपने आखिरी मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा था। एक गेंद शेष रहते गुजरात ने मैच जीत लिया था। ऐसे में जीत की पटरी पर लौटने के लिए पंजाब को अपनी एकादश में बदलाव करने की ज्यादा जरूरत नहीं हैं और मैच में भी ऐसा ही होगा। लखनऊ में ओस और स्पिन फ्रेंडली विकेट टीमों के लिए चिंता का विषय है। पंजाब के लिए ओपनिंग फॉर्म में चल रहे शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह करेंगे। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्ष और जीतेश शर्मा बल्लेबाजी करेंगे। सैम कुरेन फिनिशर की भूमिका में होंगे। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कगिसो रबाडा और ऋषि धवन के साथ चुनौती पेश करेंगे। इम्पैक्ट प्लेयर रूल से प्रभसिमरन और भानुका राजपक्षे नजर आ सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11:

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: सैम करेन(कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article