क्रिकेट

KKR vs RR Dream 11 Team, IPL 2023: कोलकाता और राजस्थान की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 11, 2023, 07:11 PM IST

RR vs SRH Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

IPL 2023, KKR vs RR Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें संस्करण में 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में भिड़ंत होने जा रही है। एक तरफ हार के दौर से उबरकर जीत की लय हासिल करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स है। वहीं दूसरी तरफ पटरी से उतरने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम है। दोनों टीमें 11-11 मैच खेले हैं और 5-5 मैच जीते हैं। जबकि 6-6 मुकाबले गंवाए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों के लिए बाकी के बचे तीन मैच में जीत करना जरूरी है। ऐसे में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेंगे। दोनों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होगा।

विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं बदलेगा केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले चार मैच में से तीन में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की दौड़ में वापस लौट चुकी है। ऐसे में वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके जीत की लय को जारी रखना चाहेगी। इसके लिए वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेगी। भले ही कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक फीका रहा है लेकिन वो उन्हें एकादश में बरकरार रखते हुए मैदान में उतरेगी। टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जेसन रॉय और स्पिनर सुयश शर्मा होंगे जिन्हें टॉस के बाद पारी के अनुरूप मौका दिया जाएगा।

राजस्थान की टीम में नहीं होगा कोई बदलाव, रूट रहेंगे एकादश में बरकरार

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले पांच मैच में से चार और लगातार तीन मैच में हार का सामना करने के बाद मुश्किल में है। जीत के लिए वो पुरजोर कोशिश कर रही है लेकिन अंतिम वक्त में किस्मत उसे दगा दे रही है। ऐसे में वो भी अपनी टीम में कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से पहले कोई बदलाव नहीं करेगी। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव में से कोई एक खिलाड़ी हो सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11:

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, अनुकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article