क्रिकेट

TATA IPL 2023: कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंग्लैंड के इस धाकड़ खिलाड़ी को किया साइन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 5, 2023, 03:51 PM IST

TATA IPL 2023, Kolkata Knight Riders sign New Player: आईपीएल शुरू होने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ एक और धाकड़ बल्लेबाज जुड़ गया है। इंग्लैंड के 32 साल के खिलाड़ी जेसन रॉय के टीम से जुड़ने के बाद टीम पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। कोलकाता का अगला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

Image

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

TATA IPL 2023, Kolkata Knight Riders sign New Player: दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल के बीच में इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जेसन रॉय को साइन किया है। इंग्लैंड के जेसन रॉय के कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़ने के बाद टीम काफी मजबूत हो गई है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पीठ की दर्द से जूझ रहे हैं। इसके चलते वे आईपीएल के शुरुआती मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनकी जगह टीम की कमान युवा खिलाड़ी नीतिश राणा संभाल रहे हैं।

जेसन को बेस प्राइज से 1.8 करोड़ ज्यादा में खरीदा

कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय को बेस प्राइज से 1.8 करोड़ रुपए ज्यादा में खरीदा है। आईपीएल में उनका बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपए थे। कोलकाता ने उनको 2.80 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल किया है। इससे पहले 32 साल के जेसन रॉय सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुके हैं।

130 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

इंग्लैंड के 32 साल के बल्लेबाज जेसन रॉय का बल्ला आईपीएल में जमकर चलता है। वे अभी तक आईपीएल के 13 मुकाबलों में मैदान पर उतर चुके हैं। इसमें वे 129.02 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए है। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। आईपीएल में जेसन रॉय का हाईएस्ट स्कोर 91 रन है। जेसन 7 अप्रैल 2017 को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था और आईपीएल का आखिरी मुकाबला 8 अक्टूबर 2021 को अबुधाबी के स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले थे। वे अपने देश के लिए 64 टी20 मुकाबले में 137.61 की स्ट्राइक रेट से 1522 रन बना चुके हैं।

शाकिब भी मौजूद नहीं रहेंगे

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी मौजूदा आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। शाकिब ने खुद मौजूदा सीजन के लिए अपनी अनुपलब्धता की पुष्टि कर दी है। पिछले साल कोच्चि में हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने शाकिब अल हसन को बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।

पंजाब से गुरनूर जुड़े

पंजाब किंग्स ने चोटिल राज अंगद बावा की जगह के लिए नए खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है। राज की जगह गुरनूर सिंह बराड़ को पंजाब किंग्स ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में साइन किया है। पिछले सीजन में दो मैच खेलने वाले राज को टीम ने बाहर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, राज अंगद के बाएं कंधे पर चोट लगी है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article