क्रिकेट

कोलकाता vs पंजाब

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 25, 2024, 05:39 PM IST

आईपीएल के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स, प्लेइंग-11।

इंडियन प्रीमियर लीग के 53वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता की टीम मजबूत नजर नहीं आ रही है। कोलकाता की टीम होम ग्राउंड पर चार मैच खेलने उतरी है, लेकिन इसमें सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के खिलाफ कोलकाता के खिलाड़ी तरोताजा होकर मैदान पर उतरेंगे और घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए एक और जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। कोलकाता की टीम अपने अंतिम मुकाबले में जीत हासिल कर इस मुकाबले में पहुंची है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम अपने अंतिम मुकाबले में हारकर इस मुकाबले में पहुंची है।

पॉइंट टेबल की बात करें तो इसमें पंजाब की टीम कोलकाता से एक स्थान आगे है। पंजाब की टीम को 10 मैचों में से 5 में जीत मिली है और इतने ही मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। 10 अंकों के साथ पंजाब की टीम टेबल में 7वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता की बात करें तो टीम को 10 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत मिली है, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंकों के साथ टेबल में 8वें नंबर पर है। कोलकाता में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

सुयश की कोलकाता टीम में हो सकती है वापसी

कोलकाता के स्टार गेंदबाजी सुयश शर्मा की पंजाब के खिलाफ वापसी हो सकती है। हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता की टीम सुयश के बिना उतरी थी। इस मुकाबले में टीम को हारते-हारते जीत मिली थी। इस मुकाबले में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अनुकुल रॉय को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अनुकुल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 रन बनाने के साथ एक विकेट भी चटकाए थे। वहीं, बल्लेबाजों की बात करें तो कप्तान नीतिश राणा और रिंकू सिंह के अलावा कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन नीतिश राणा पुरानी टीम पर भरोसा जताकर पंजाब के खिलाफ कोलकाता की टीम उतरेगी। इस दौरान टीम में एक बदलाव देखने को मिल सकता है।

पंजाब की टीम में बदलाव की संभावना कम

पंजाब को लीग के आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद कोलकाता के खिलाफ पुरानी टीम उतर सकती है। अर्शदीप सिंह महंगे साबित हुए थे, लेकिन एक विकेट लेने में सफल रहे थे। वहीं, नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए थे। लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया था। धवन अपनी पुरानी टीम पर दाव खेलना चाहेंगें।

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

नीतिश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article