क्रिकेट

IPL 2023: न गिल की बल्लेबाजी न मोहित की गेंदबाजी, हार्दिक ने बताया कहां बदला मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 7, 2023, 08:22 PM IST

IPL 2023: आईपीएल के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रन से हरा दिया। इस मैच को जीतने के बाद गुजरात के 16 अंक हो गए हैं और उसने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। मैच के बाद हार्दिक ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की।

Image

हार्दिक पांड्या, कप्तान गुजरात टाइटंस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. हार्दिक ने मैच के बाद बताया कहां बदला मुकाबला
  2. क्रुणाल के कैच को लेकर दी प्रतिक्रिया
  3. राशिद खान के कैच की तारीफ की

वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात ने लखनऊ सुपर जांयट्स को 56 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के 51 गेंद में नाबाद 94 और शुभमन गिल के 81 रन की पारी के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए।

जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 171 रन ही बना पाई। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डीकॉक ने सर्वाधिक 70 और काइल मेयर्स ने 48 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा लखनऊ को कोई भी बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। गुजरात की तरफ से एक बार फिर मोहित शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही लखनऊ के खिलाफ सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार है।

हार्दिक ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

56 से जीत दर्ज करने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की और बताया कि उनके अनुसार मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा। हार्दिक ने कहा 'मैं अपनी टीम से और कुछ नहीं मांग सकता। एक समय मुझे लगा कि गेम उनके पक्ष में जा रहा है, लेकिन राशिद खान के कैच ने सबकुछ बदल कर रख दिया।

क्रुणाल पांड्या के कैच पर दी प्रतिक्रिया

क्रुणाल पांड्या ने 25 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक का कैच पकड़ा था। इस कैच के बारे में जब हार्दिक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'हम दोनों अपनी टीम के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन उस कैच ने बाधा उत्पन्न कर दी। वह शॉट 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गई थी। मुझे लगता है कि उसे थोड़ी चोट लगी होगी, लेकिन उसके प्रति मेरा प्रेम बहुत प्रबल है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article