टीवी मसाला

'चुप्पी बनाए रखी', 4 महीने में टूटी Aditi Sharma की शादी, पति और सास की झेली मारपीट पर बयां किया दर्द (Exclusive)

Aditi Sharma On Domestic Violence: हाल ही में अदिति शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी महज चार महीने में टूट गई थी।

Image

aditi sharma (photo credit-instagram)

Aditi Sharma On Domestic Violence: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अचानक की चर्चा में आ गईं। अदिति ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि उनकी शादी महज चार महीने में टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास ससुर और ननद पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। अदिति ने अपने जिंदगी के इस चैप्टर पर हमेशा कम ही बोलना पसंद किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने टेली टॉक इंडिया/टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया है, जिसमें अदिति ने ससुरालवालों पर लगाए तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच हुई लड़ाई? सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो; हैरान फैंस

    अदिति शर्मा क्यों रहीं चुप?

    अदिति शर्मा ने अपनी शादी और तलाक पर बताया कि जान-बूझकर चुप्पी साधे रखी क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करती हैं। अदिति ने कहा, 'सच कहूं तो, कुछ हालात और फैसलों से उबरने में काफी समय लगता है। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि जो भी लड़के-लड़कियां ऐसी स्थितियों से गुजर रहे हैं, उन्हें जरूरी हिम्मत और अपने परिवार का साथ मिले और प्लीज, मेडिटेशन करें। मुझे लगता है कि इससे सच में मदद मिलती है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं लो मेंटेनेंस नहीं', Asim Riaz संग विवाद के बीच Himanshi Khurana ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, ट्रोलर्स भी हैरान

      अदिति शर्मा ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत पर बोलीं

      अदिति ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात क्यों नहीं की है। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह अभी भी खुद स्थिति को समझने की कोशिश कर रही हैं और हर चीज पर बात करने के लिए तैयार महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती क्योंकि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। मैं अभी इन सब चीजों के लिए तैयार नहीं हूं।' एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत की खबर उन्होंने लीक नहीं की थी।

      घरेलू हिंसा के आरोपों पर बोलने से किया मना

      अदिति ने बताया कि उन्होंने अभी इस स्टेज पर घरेलू हिंसा के आरोपों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात न करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा और न ही बाद में कुछ कहा, क्योंकि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। इसीलिए मैं अपनी भावनाएं अपने तक ही रखती हूँ।" एक्ट्रेस ने आगे कहा, "जिंदगी ऐसी ही है। आपको अपनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो, मैं बस वही कर रही हूं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article