वायरल न्यूज़

काम का प्रेशर या बॉस का डर ! जलभराव में कार की छत पर लैपटॉप खोलकर काम करने लगा युवक, देखें Viral Video

Viral Video: हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जब गुरुग्राम की सड़कें समंदर में तब्दील हो गईं, तब सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया। सड़क पर पानी भरने के कारण जब गाड़ियां आधी डूब गईं, तो एक युवक अपनी सफेद कार की छत पर ही लैपटॉप लेकर बैठ गया और ऑफिस का काम करने लगा।

Image

कार की छत पर काम (तस्वीर साभार- @mr.sindwani)

Viral Video: कहते हैं कि कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करने वाले लोगों की जिंदगी में डेडलाइन से बड़ा कोई तूफान नहीं होता। जब टारगेट और काम का प्रेशर सिर पर हो, तो न मौसम आड़े आता है और न ही प्राकृतिक आपदा। इसका एक ताजा और बेहद अनूठा नजारा साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर देखने को मिला। हालिया मूसलाधार बारिश के बाद जहां पूरा गुरुग्राम (Gurugram) जलमग्न हो गया और गाड़ियां सड़कों पर तैरती नजर आईं, तो वहीं एक शख्स ने इस आपदा को ही अपना नया ऑफिस स्पेस बना लिया। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक अपनी सफेद कार की छत पर आलथी-पालथी मारकर बैठा हुआ है और पूरी तल्लीनता से लैपटॉप पर काम कर रहा है।

    वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों से ऊपर तक मटमैला पानी भरा हुआ है। ट्रैफिक रुका पड़ा है, आसपास दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक पानी के बीच से निकलने की जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन, कार की छत पर बैठे इस युवक की दुनिया ही अलग है। शख्स के सामने उसका लैपटॉप खुला है, जिस पर उसकी उंगलियां लगातार की-बोर्ड पर चल रही है। वहीं, सुरक्षा और सुविधा के लिए उसने पास में ही पानी की बोतल रख रखी है। आसपास क्या चल रहा है, सड़क पर कितना पानी है, इन सब बातों से बेखबर वह शख्स सिर्फ अपने काम में डूबा दिखाई दे रहा है। देखें वीडियो...

    पानी के बीच दिखा अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर आप हैरान भी हो रहे होंगे और हंसी भी आ रही होगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को mr.sindwani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियोको अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है बॉस ने साफ कह दिया था-कार डूबे या तुम, लॉग-इन टाइम पर होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम दिया था, भाई ने वर्क फ्रॉम रूफटॉप कर दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article