GT vs DC Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 44वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में जहां एक ओर गुजरात की टीम जीत का चौका जड़ने को तैयार है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम जीत की रथ पर सवार होने को तैयार है। गुजरात की टीम अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर यहां पहुंची है, जबकि दिल्ली की टीम हार कर इस मुकाबले में आई है।
गुजरात की टीम ने 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज कर लगातार आगे बढ़ रही है। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। गुजरात मौजूदा आईपीएल में 12 अंक हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई है। वहीं, दिल्ली भी अपना 8 मैच खेल चुकी है, लेकिन टीम को डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सिर्फ दो जीत मिली है। इसके साथ ही टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।
गुजरात की टीम में नहीं होगा बदलाव
दिल्ली के खिलाफ गुजरात की टीम में बदलाव की संभावना कम है। अपने पिछले में गुजरात के शुभमन गिल और विजय शंकर ने शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजों ने शानदार भूमिका निभाई थी। वहीं, दिल्ली के टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में कप्तान डेविड वॉर्नर सहित मनीष पांडे और सरफराज खान का बल्ला शांत रहा था। गेंदबाजी में एनरिक नोर्खिया महंगे साबित हुए थे।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पंड्या(कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंब इलेवन
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट(विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्खिया, इशांत शर्मा।
