क्रिकेट

IPL 2023, GT vs DC Pitch Report, Weather: गुजरात-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 2, 2023, 06:31 PM IST

IPL 2023, GT vs DC Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (2 May 2023) आईपीएल 2023 में सीजन का 44वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी और आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम।

Image

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2023 का 44वां मुकाबला
  • आमने-सामने होंगी गुजरात और दिल्ली की टीमें
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

IPL 2023, GT vs DC Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में आज का मुकाबला मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस का दिल्ली कैपिटल्स टीम से होने जा रहा है। एक तरफ है गुजरात टाइटंस की टीम जो मजबूती से अंक तालिका में शीर्ष चार में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं, दूसरी तरफ है दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक अंतिम स्थान से ऊपर नहीं उठ सकी है। ऐसे में ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए ज्यादा अहम होगा, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर करेंगे, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल 2023 में 8 मैच खेले हैं जिसमें उसे सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से वे अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक इस सीजन में 8 मैच खेले हैं जिसमें 6 मैचों में उसे जीत मिली है जबकि सिर्फ दो मुकाबलों में उसे हार मिली है। इसी के साथ उसके अंक तालिका में सर्वाधिक 12 अंक हैं। आज का मुकाबला दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, तो आइए जानते हैं कैसी है इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा होगा अहमदाबाद का मौसम।

कैसी होगी गुजरात-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट? (GT vs DC Pitch Report)

आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां पर आमतौर पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता देखा गया है। गेंदबाजों में मध्य के ओवरों में स्पिनर्स को कुछ सफलता और डेथ ओवर्स में तेज गेंदबाजों को कुछ फायदा मिल सकता है। अब तक इस सीजन में यहां पर चार मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में यहां बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा देखा गया है। पहले मैच में चेन्नई ने 178 रन बनाए और गुजरात ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरे मैच में गुजरात ने 204 रन बनाए, जवाब में कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे मैच में गुजरात ने राजस्थान को 178 रनों का लक्ष्य दिया और राजस्थान ने 19.2 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। चौथे मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को 208 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। इन चार में से तीन मुकाबलों में वही टीम जीती जिसने लक्ष्य का पीछा किया। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेगी।

आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? (Ahmedabad Weather Today)

गुजरात और दिल्ली के बीच होने वाला ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है तो आइए यहां के मौसम की बात भी कर लेते हैं। सोमवार को अहमदाबाद में बारिश हुई है लेकिन अच्छी बात ये है कि आज यहां बारिश की उम्मीद ना के बराबर है। अगर बारिश हुई भी तो ये मैच को प्रभावित करने वाली नहीं होगी। वहीं सोमवार को हुई बारिश का असर मैदान पर थोड़ा बहुत जरूर नजर आएगा। आज यहां उमस भी काफी रहने वाली है इसलिए बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के खिलाड़ियों को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आज अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सामने बड़ी चुनौती होगी कि वो अपने चुनिंदा स्टार खिलाड़ियों की छांव से बाहर निकलकर एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाएं। पिछला मुकाबला वे अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार गए थे। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करने के बाद आज यहां उतरेगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article