TATA IPL 2023, Faf du Plessis fastest runs: आईपीएल के 16वें सीजन के 60वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जमकर चला। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर एक और अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 125 की स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उन्होंने 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वे 15वें ओवर में आसिफ की गेंद पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच थमा बैठे। राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बेंगलोन ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।
121 पारियों में पूरा किया 4000 रन
राजस्थान के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में 4 हजारी भी बन गए। उन्होंने आईपीएल के 121 पारियों में 4000 रन भी पूरा किया। वे ऐसा करने वाले चौथे और तीसरे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। डुप्लेसिस से आगे तीन खिलाड़ी हैं। इसमें केएल राहुल का नाम टॉप पर है। वे 105 पारियों में यह कारनामा कर चुके हैं। इसके बाद क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है। गेल 112 और वॉर्नर 114 पारियों में सबसे तेज 4000 रन बना चुके हैं।
मौजूदा सीजन के टॉप स्कोर हैं डुप्लेसिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन में जमकर चल रहा है। वे 12 मैचों में 153.33 की स्ट्राइक रेट से 621 रन बना चुके हैं और मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वे टॉप पर हैं। वे 12 पारियों में 6 अर्धशतक जमा चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 48 चौके और 33 छक्के निकले हैं। टॉस स्कोरर की लिस्ट में बेंगलोर के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। फाफ डु प्लेसिस के अलावा विराट कोहली 438 रन के साथ छठे नंबर पर और ग्लेन मैक्सवेल 371 रन के साथ 10वें नंबर पर हैं।
