क्रिकेट

ये क्या! स्टंप पर लगी गेंद लेकिन डेविड वॉर्नर नहीं हुए बोल्ड, देखिए VIRAL VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 4, 2023, 09:03 PM IST

IPL 2023, David Warner, ball fails to dismantle stumps, Watch Viral Video: दिल्ली और गुजरात के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2023 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान उनके कप्तान व ओपनर डेविड वॉर्नर तब आउट होने से बाल-बाल बचे जब गेंद विकेट से छूने के बावजूद उसको हिला नहीं सकी।

Image

डेविड वॉर्नर (screengrab- BCCI/IPL)

Photo : Twitter

IPL 2023 Viral Video, DC vs GT: आईपीएल 2023 में मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जा रहा है। ये इस सीजन का सातवां मुकाबला है। दिल्ली की टीम लंबे समय बाद अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी है। मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और दिल्ली के ओपनर्स- पृथ्वी शॉ और कप्तान डेविड वॉर्नर पिच पर आए। दोनों ही ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन इससे पहले कुछ अजीबोगरीब भी हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका 29 रन के स्कोर पर लगा। पृथ्वी शॉ सिर्फ 7 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने पारी को संभाला और उन्होंने 37 रन बनाए, वो पांचवें ओवर में अल्जारी जोसेफ की गेंद पर बोल्ड हुए। लेकिन ये पारी ही देखने को ना मिलती अगर मैच की पहली गेंद पर वॉर्नर की किस्मत ने उनका साथ ना दिया होता।

मैच की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने एक शानदार गेंद फेंकी जिस पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कैच आउट की जोरदार अपील की। उनको लगा कि गेंद वॉर्नर के बल्ले से टकराई थी, लेकिन अंपायर ने कोई फैसला नहीं दिया। बाद में जो टीवी रीप्ले में दिखा वो हैरान करने वाला था। दरअसल, गेंद स्टंप को पूरी रफ्तार से छूती हुई गई थी, लेकिन स्टंप को हिला नहीं सकी और ना ही गिल्लियांं गिरींं।

देखिए उस पल का वीडियो

डेविड वॉर्नर ने इसके बाद 32 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके शामिल थे। अगर उस पहली गेंद पर ही गुजरात टाइटंस की किस्मत ने उनका साथ दिया होता तो शायद ये रन ना बनते। खैर, यही क्रिकेट है। यहां कुछ भी मुमकिन है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article