क्रिकेट

IPL 2023, CSK vs DC Pitch Report, Weather: चेन्नई-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 10, 2023, 07:04 PM IST

IPL 2023, CSK vs DC Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आईपीएल 2023 में आज (10 May 2023) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज चेन्नई का कैसा रहेगा मौसम?

Image

IPL 2023, CSK vs DC Pitch Report, Weather: चेन्नई-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति, यहां जानिए

IPL 2023, CSK vs DC Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 55वां मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम 11 मैच में 6 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है वहीं दिल्ली की टीम 10 मैच में 4 जीत के साथ 10वें पायदान पर है। चेन्नई की टीम अपने घर की शेर रही है। मुंबई के खिलाफ 13 साल बाद वो घर पर जीत दर्ज करने में सफल रही। ऐसे में बुधवार को दिल्ली के खिलाफ चेन्नई जीत की लय को बरकरार रखते हुए।

कैसी होगी चेन्नई-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट? (CSK vs DC Pitch Report)

चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान चेपक में पिछली 10 पारियों में स्कोर 200 रन के पार पहुंचा है। पिछले मुकाबले में पिच में स्लो होने के लक्षण नहीं दिखे थे। हालांकि पिच में स्पिनर्स को ज्यादा टर्न भी नहीं मिल रही है। ऐसे में एक बार फिर चेन्नई की पिच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा। रात के मुकाबले में पिच बल्लेबाजी के लिए और मुफीद हो जाएगी। साथ ही ओस का असर भी देखने को मिलेगा। लेकिन बुधवार को मैच के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में ओस का असर बेहद कम या ना के बराबर होगा।

आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? (Chennai Weather Today)

चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं लेकिन बुधवार को बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। बुधवार को चेन्नई का अधिकतम तापमान दोपहर में 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जो शाम को कम होकर 31 डिग्री तक आ जाएगा। बादलों के बीच गर्मी में पिच पर उमस में मैच खेलना आसान नहीं होगा। हालांकि बादलों की वजह से ओस का असर कम हो सकता है। ऐसे में लक्ष्य का बचाव करने वाली टीम के गेंदबाजों को गीली गेंद से गेंदबाजी नहीं करनी पड़ेगी जो कि मैच को दोनों टीमों के लिए बराबर का कर देगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article