IPL 2023, CKS vs DC Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 55वें मुकाबले में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उसके घर पर भिड़ंत हो रही है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 15वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10वें और आखिरी पायदान पर रहते हुए वजूद को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में दोनों टीमों के लिहाज से चेपॉक स्टेडियम में बुधवार को होने वाली भिड़ंत बेहद अहम हो गई है।
चेन्नई अपने चैंपियन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में
चेन्नई सुपर किंग्स अपने सेट कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करती है। वो जीत की पटरी पर है और प्लेऑफ में कदम रखने से कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी वो ऐसा ही करेगी। अंबाती रायुडू और खलील अहमद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में होंगे जो पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी के मुताबिक टीम में होंगे। बेन स्टोक्स को फिर मौका नहीं मिलेगा।
दिल्ली नहीं करेगी विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए चेन्नई को उसके गढ़ में पटखनी देना जरूरी है। ऐसे में दिल्ली की टीम अपनी पूरी ताकत के साथ धोनी के धुरंधरों के खिलाफ उतरना चाहेगी। फिल साल्ट मे पिछले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी।ऐसे में दिल्ली की ओपनिंग की परेशानी खत्म हो गई है। वहीं मिचेल मार्श भी फॉर्म में लौट आए हैं। पिछले पांच मैच में चार में जीत दर्ज करने वाली दिल्ली अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।
एनरिक नॉर्खिया व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट गए हैं लेकिन उसका असर दिल्ली के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा है। रिपल पटेल और सरफराज खान दोनों में से कौन टीम में होगा ये दुविधा की बात है। लेकिन टीम में इन दोनों में से जो खेलेगा वो इम्पैक्ट प्लेयर होगा। वहीं इशांत शर्मा बॉलिंग इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा।चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।
