क्रिकेट

IPL 2023: मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोविड-19 पॉजिटिव, ट्वीट में ऐसे दी जानकारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 4, 2023, 10:31 PM IST

Aakash Chopra covid-19 positive: आईपीएल 2023 की कमेंट्री टीम का हिस्सा मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। आकाश चोपड़ा ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

Image

आकाश चोपड़ा

Photo : Twitter

Aakash Chopra Covid-19 Positive: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। आकाश चोपड़ा आईपीएल 2023 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं और फिलहाल वो ठीक होने तक कमेंट्री से पूरी तरह से दूर रहेंगे। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी पूरी जानकारी दी है।

आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, "कॉट एंड बोल्ड कोविड..हां..C वायरस ने फिर से हमला किया। बहुत हल्के लक्षण हैं। सब कुछ नियंत्रण में है। कुछ दिन कमेंट्री से दूर रहूंगा। मजबूती से जल्द वापस लौटने की उम्मीद करता हूं।"

गौरतलब है कि कोविड-19 इस समय भारत के कुछ हिस्सों में फिर से पांव पसार रहा है। कई हिस्सों में केसों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस बार इसकी वजह वायरस का नया वेरियंट है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article