IPL 2023, CSK vs KKR Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सोलहवें सीजन के 61वें मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की बीच चेपक स्टेडियम में भिड़ंत होगी। चेन्नई का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है। चेन्नई अबतक खेले 12 मैच में से 7 में जीत, 4 हार और एक ड्रॉ के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं केकेआर की टीम 12 मैच में 5 जीत और 7 हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।
10 अंक और -0.357 के नेट रन रेट के साथ केकेआर सातवें पायदान पर है। दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत प्लेऑफ में एंट्री के लिए जरूरी है। ऐसे में दोनों अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान में एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स नहीं करेगी कोई बदलाव
एमएस धोनी जीत की लय हासिल करने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे। भले ही बेंच पर बेन स्टोक्स जैसा बड़ा खिलाड़ी अपनी बारी का इंतजार क्यों ना कर रहा हो।
चेन्नई नहीं करेगी टीम में कोई बदलाव, ऐसी होगी इम्पैक्ट स्ट्रेटजी
सीएसके की टीम शिवम दुबे को किसी गेंदबाज के साथ बदला सा सकता है। वो गेंदबाज कौन होगा इस बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन मतीशा पथिराना और शिवम दुबे का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में माही कर सकते हैं। बदलाव पहले बल्लेबाज या गेंदबाजी करने पर निर्भर करेगा।
नीतीश राणा भी नहीं उठाएंगे बदलाव का जोखिम
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।
