इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। 31 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल का 16वां साल होगा और इन सालों में फैन ने जहां महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग देखी है तो वहीं रोहित शर्मा को इस लीग का सबसे सफल कप्तान बनते भी देखा है। लेकिन रोहित शर्मा के लिए यह सफर आसान बिल्कुल नहीं था, जब उन्होंने पहली बार टीम की कमान संभाली थी। दरअसल जियो सिनेमा से बात करते हुए अनिल कुंबले ने 2013 सीजन का जिक्र किया, जब मुंबई इंडियंस की टीम विपरित परिस्थिति से गुजर रही थी और रोहित ने कप्तानी संभालते ही टीम की किस्मत बदल दी।
अनिल कुंबले ने सुनाया किस्सा
कुंबले ने कहा 'जब मुंबई की टीम साल 2013 में लगातार 5 हार झेल चुकी थी, तो मैंने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या वह टीम की कमान संभालना चाहते हैं। रोहित ने हां में जवाब दिया और वहीं से मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा की सफलता की कहानी शुरू हुई। दोनों ने फिर कभी भी पिछे मुड़कर नहीं देखा।
सबसे ज्यादा ट्रॉफी मुंबई के पास
रोहित शर्मा के कप्तानी संभालते ही मुंबई इंडियंस की किस्मत ऐसे पलटी की आज इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम बनी हुई है। मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में 5 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। रोहित ने पहली बार 2013 में मुंबई टीम को चैंपियन बनाया और फिर 2015 में 2017 में भी यह ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही।
लेकिन 2019-2020 में रोहित शर्मा की टीम ने बैक टू बैक ट्रॉफी जीतकर इस लीग में अपनी बादशाहत साबित कर दी। हालांकि, पिछला सीजन मुंबई के लिए बेहद खराब रहा और टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही। पिछले सीजन में टीम ने मुंबई ने 14 में से केवल 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।
