क्रिकेट

IPL 2023: अंबाती रायुडू बने बगैर टेस्ट खेले आईपीएल मैचों का दोहरा शतक पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 10, 2023, 10:36 PM IST

अंबाती रायुडू बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में 200 मैच खेलने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा उन्होंने अपना नाम एक और स्पेशल अनचाहे क्लब में भी दर्ज करा लिया।

Image

अंबाती रायुडू(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में रायुडू ने पूरे किए 200 मैच
  • बने मैचों का दोहरा शतक पूरा करने वाले नौवें खिलाड़ी
  • बगैर टेस्ट खेले 200 मैच खेलने वाले बने दूसरे प्लेयर

200 Match in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल 2023 में खेल रहे अंबाती रायुडू ने बुधवार को लीग में अपने 200 मैच पूरे कर लिए। कप्तान एमएस धोनी ने रायुडू को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद प्लेइंग-11 में जगह दी।

आईपीएल में मैचों का दोहरा शतक

रायुडू इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले एमएस धोनी(246), दिनेश कार्तिक(240), रोहित शर्मा(238), विराट कोहली(234), रवींद्र जडेजा (222), शिखर धवन(214), सुरेश रैना(205) और रॉबिन उथप्पा(205) ये उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे थे। लेकिन अंबाती रायुडू का नाम बगैर टेस्ट मैच खेले 200 आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में दर्ज हो गया है। बगैर टेस्ट डेब्यू किए आईपीएल में मैचों का दोहरा शतक जड़ने वाले रायुडू दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ऐसा रॉबिन उथप्पा ने किया था।

बगैर टेस्ट खेले आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी

बगैर टेस्ट मैच खेले आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में रायुडू उथप्पा के बाद दूसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं। उथप्पा ने 205 मैच खेले थे। 200 मैच खेलने वाले रायुडू के बाद तीसरे पायदान पर किरोन पोलार्ड(189), चौथे पर यूसुफ पठान(174), पांचवें पर मनीष पांडे(168) और छठे पर संजू सैमसन(149) हैं।

ऐसा रहा है रायुडू का आईपीएल में प्रदर्शन

रायुडू ने साल 2010 में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का शुरुआत की थी। रायुडू को आईपीएल में 200 मैच का आंकड़ा पार करने के लिए 14 सीजन लंबा इंतजार करना पड़ा। रायुडू ने इस दौरान 33 बार नाबाद रहते 431 रन लगभघ 28 के औसत और 127 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 100* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। रायुडू अपने 200वें मैच में 23(17) रन बना सके जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article