क्रिकेट

Cricket in Olympics: हो गया बड़ा ऐलान, ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 16, 2023, 02:23 PM IST

Cricket in Olympics: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने आखिरकार ऐलान कर दिया है कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। आधिकारिक ऐलान में बताया गया कि क्रिकेट सहित 5 नए खेलों को ओलंपिक में शामिल किया गया है। लॉस एंजलिस (अमेरिका) में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को देखा जा सकेगा।

Image

क्रिकेट ओलंपिक खेलों में शामिल हुआ (AP)

Cricket included in Olympics: क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में आखिरकार शामिल करने का ऐलान कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। मुंबई में आयोजित हुए आईओसी की 141वीं बैठक में पेश किए गए इस प्रस्ताव पर आईओसी ने मुहर लगा दी है। दो सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट किया जबकि एक ने वोट नहीं किया।

आईओसी द्वारा जारी बयान में कहा गया, "लॉस एंजलिस 2028 ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति द्वारा 5 नए खेलों को ओलंपिक में शामिल करने के प्रस्ताव को आईओसी सेशन में मान लिया गया है। बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, क्रिकेट (टी20), फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस (सिक्सेस) और स्क्वॉश 2028 ओलंपिक प्रोग्राम का हिस्सा होंगे।"

क्रिकेट को 128 सालों बाद ओलंपिक खेलों में जगह मिली है। क्रिकेट सिर्फ ओलंपिक में एक बार 1900 पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ था। उस दौरान सिर्फ दो टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। मेजबान फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था। दोनों टीमों को पदक मिला था। ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड जीता था और फ्रांस ने रजत पदक।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article