क्रिकेट

SA vs AUS ODI Series: पहले वनडे में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा करारा झटका, सीरीज से बाहर हुआ धाकड़

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा है। टीम का धाकड़ खिलाड़ी सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गया है।

Image

जोस इंग्लिस

Photo : AP

डरबन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन के अंतर से हार का सामना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा है। टीम का धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे के दौरान उन्हें दाहिने हाथ की तर्जनी(इन्डेक्स फिंगर) में विकेट कीपिंग करते हुए चोट लगी थी। चोटिल होने के बाद बल्लेबाजी करने आए इंग्लिस 4 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

इलाज के लिए स्वदेश लौटेंगे इंग्लिस

स्कैन के बाद पता चला कि उंगली में फ्रैक्चर है और वो सीरीज के बाकी बचे दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। इलाज के लिए वो स्वदेश वापस लौटेंगे ताकि टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो सकें जिसका आगाज 9 अक्टूबर, 2026 को डरबन में होगा। खबर लिखे जाने तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिस के वनडे टीम में रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

टेस्ट टीम में भी मिली है जगह

इंग्लिस के चोटिल होने का मतलब है कि रविवार को जोहान्सबर्ग में एलेक्स कैरी की बतौर विकेटकीपर टीम में वापसी होगी। हाल के दिनों में कैरी और इंग्लिस दोनों वनडे टीम में खेलते हैं उस दौरान दस्तानों के साथ इंग्लिस विकेट के पीछे मुस्तैद नजर आते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भी इंग्लिस को ऑस्ट्रेलियाई टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज और रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। इंग्लिस ने स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर पांच टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्हें नंबर 4 से नंबर 7 तक सभी पोजीशन पर खिलाया गया है। उन्होंने 2025 की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद की छह पारियों में वे 32 रन से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

इंग्लिस की चोट ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टेस्ट सीरीज के लिहाज से ज्यादा चिंता का विषय है। वो टीम में शामिल रिजर्व विकेटकीपर हैं। ऐसे में अगर सीरीज के दौरान कैरी चोटिल होते हैं तो उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी विकेटकीपर की भूमिका इंग्लिस के अनफिट होने की स्थिति में निभाएगा यह चयन समिति के लिए भी चिंतन का विषय बन गया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article