क्रिकेट

INDW vs SAW Test Match LIVE Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहला टेस्ट मुकाबला

INDW vs SAW Test LIVE TV Telecast Channel: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच एक टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI/Proteas Women Twitter)

Photo : Twitter

India Women banaam South Africa Women LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले से एक दिन पहले यानी 28 जून से भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबले की शुरुआत होगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से कब्जा जमाया था। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हराया था। इसी तरत दूसरे मुकाबले में 4 रन से और तीसरे व आखिरी मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक शतक, जबकि स्मृति मंधाना ने दो शतकीय पारी खेली थी।

भारत का स्क्वॉड (India Womens Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सैका इशाक, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी ,रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, प्रिया पुनिया।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Womens Squads)

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्टा, मारिजैन कप्प, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज मारी मार्ज, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंदुमिसो शांगासे, डेल्मी टकर।

भारत और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा? (INDW vs SAW Test Match Date)

भारत और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (28 जून 2024) से शुरू होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (INDW vs SAW Test Match Time)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबले की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा? (INDW vs SAW Test Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (INDW vs SAW Test Match Live Telecast)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबले को आप स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (INDW vs SAW Test Match Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article