क्रिकेट

विमेंस प्रीमियर लीग से पहले भारतीय महिला टीम की स्पिनर पूनम यादव ने कही यह बात, देखें वीडियो

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 26, 2023, 05:56 PM IST

विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League) के शुरू होने से पहले भारतीय महिला टीम की स्पिनर पूनम यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा भारतीय क्रिकेट को लेकर कहा कि इंडिया का क्रिकेट बहुत ऊपर जाने वाला है।

Image

पूनम यादव। (फोटो-पूनम के ट्विटर से)

Photo : Twitter

भारतीय टीम की स्पिनर पूनम यादव ने भारत के क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। 31 साल की पूनम ने कहा कि इंडिया का क्रिकेट बहुत ऊपर जाने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पूनम यादव का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पूनम ने विमेंस प्रीमियर लीग के नीलामी के पहले राउंड में अनसोल्ड रहने से लेकर विमेंस प्रीमियर लीग और सीनियर खिलाड़ियों के कमबैक करने को लेकर बताया।

धड़कने लगा था तेजी से हार्ट बीट

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी पूनम यादव ने कहा कि जैसे ही विमेंस प्रीमियर लीग के नीलामी में स्पिनर खिलाड़ियों का नाम लिया जाने लगा तो मेरा हार्ट बीट काफी तेजी से धड़कने लगा था। नीलामी के पहले राउंड में मैं अनसोल्ड रह गई थी। अनसोल्ड रहने पर लगा कि अब सब हो गया। लेकिन, मैं पहली बार ऑक्शन देख रही थी। इसलिए मुझे नहीं पता था कि जो खिलाड़ी पहले राउंड में अनसोल्ड रह जाते हैं उनका नाम दूसरा राउंड में भी लिया जाता है। दूसरे राउंड में भी मेरा नाम लिया गया और फिर मुझे दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा। इसके लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स को थैंक्स कहना चाहती हूं।

इन खिलाड़ियों के पास कमबैक का मौका

आगे पूनम यादव ने कहा कि विमेंस प्रीमियर लीग के मध्यम से एक्सपीरियंस खिलाड़ियों के पास कमबैक करने का मौका है। इस लीग में भारत के नए खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ी और विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। नए खिलाड़ियों के पास बहुत कुछ सीखने का मौका है। मुझे कहीं न कहीं लगाता है कि इंडिया का क्रिकेट बहुत ऊपर जाने वाला है।

विदेशी लीग में भी खेल चुकी हैं पूनम

पूनम विमेंस प्रीमियर लीग से पहले विमेंस टी20 चैलेंजर्स के अलावा विदेशी में अपना छाप छोड़ चुकी हैं। पूनम विमेंस टी20 चैलेंजर्स में सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स से खेल चुकी हैं। इसके अलावा महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट टीम से भी खेल चुकी हैं।

टी20 में 100 विकेट के करीब हैं पूनम

2013 में डेब्यू करने वाली पूनम यादव टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट के करीब पहुंच गई हैं। स्पिनर पूनम ने 72 टी20 मुकाबले में 98 विकेट चटका चुकी हैं, जबकि 58 वनडे में 80 विकेट ले चुकी हैं। वहीं, टेस्ट की बात करें तो एक टेस्ट की दो पारियों में तीन विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article