क्रिकेट

रोहित शर्मा ने भारतीय महिला टीम को बताया T20 वर्ल्ड कप जीतने का फॉर्मूला

IND W vs PAK W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने महिला टीम को खास शुभकामनाएं भेजी हैं।

Image

रोहित शर्मा ने महिला टीम को दिया जीत का मंत्र (BCCI)

IND W vs PAK W: ICC महिला विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और आज टूर्नामेंट का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ये हरमनप्रीत कौर एंड टीम का पहला मुकाबला है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत सबसे बड़े और दबाव वाले मैच से कर रही है। इस महामुकाबले से पहले भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने महिला टीम को खास शुभकामनाएं भेजी हैं। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उस जीत का अनुभव साझा करते हुए रोहित ने महिला टीम का हौसला बढ़ाया।

रोहित शर्मा ने दी महिला टीम को शुभकामनाएं

रोहित शर्मा ने कहा, "महिला टीम पिछले कई सालों से बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। टी20 में वह कई बार खिताब के करीब आई, लेकिन उम्मीद है इस बार खिताब अपने नाम करेंगी।" रोहित ने आगे कहा, "सभी लोग आपको चीयर कर रहे हैं। आपकी टीम बहुत सॉलिड है और बैलेंस टीम है। और आप इंग्लैंड में खेल को एन्जॉय करो। यहां भारतीय पुरुष टीम में मौजूद सभी की तरफ से आपको बहुत शुभकामनाएं।"

भारतीय टीम ने कभी नहीं जीता टी20 वर्ल्डकप

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस बार स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसे मैच विनर्स के साथ उतरी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम का कॉम्बिनेशन शानदार दिख रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में है। लेकिन वर्ल्ड कप का दबाव अलग होता है। 2024 में रोहित की टीम ने दिखाया था कि बड़े मैचों का प्रेशर कैसे हैंडल करके चैंपियन बना जाता है। अब वही फॉर्मूला हरमनप्रीत की टीम को अपनाना है। महिला टीम कई बार सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंची है, पर ट्रॉफी एक कदम दूर रह गई। इस बार रोहित जैसे वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का भरोसा टीम के साथ है। पूरा देश चाहता है कि इंग्लैंड से इस बार टीम इंडिया वर्ल्ड कप लेकर लौटे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे