क्रिकेट

IND-W vs ENG-W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, अंग्रेजों को टेस्ट में दी रिकॉर्ड मात

India women beat England in Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपने जौहर का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम को बुरी तरह से मात दे दी है। ये इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है।

Image

भारतीय महिला टीम (फोटो- bcci women twitter)

India women beat England in Test: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट मैच का अंत हो गया है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय महिलाओं ने अंग्रेजों को धूल चटा दी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने इंग्लैंड को 347 रनों से मात दे दी है। ये महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम की सबसे बड़ा जीत है। वहीं ये महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 1998 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 390 रनों से हराया था।

भारतीय टीम की इस विशाल जीत की हीरो दीप्ति शर्मा रही जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के जौहर से इंग्लैंड की टीम की हालत खराब कर दी। पहली पारी में 5.3 ओवर में सिर्फ सात रन देकर पांच विकेट लेने वाली दीप्ति ने दूसरी पारी में 32 रन देकर 4 विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को एक बार फिर मुश्किल में डाल दिया।

भारत ने ऐसे दर्ज की ऐतिहासिक जीत

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा और यास्तिका भाटिया के अर्धशतक की बदौलत 428 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में अपनी पहली पारी में इंग्लैंड की टीम केवल 136 रन ही बनाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके। वहीं इसके बाद टीम इंडिया दूसरी इनिंग में फिर बल्लेबाजी करने आई और 186 रनों पर पारी घोषित कर इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 131 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस प्रकार भारत ने इंग्लैंड को 347 रनों से मात दे दी। दूसरी पारी में भी दीप्ति शर्मा ने 4 विकेट लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article