क्रिकेट

India Squad T20: वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

India Squad T20: श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच की घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम 5 मैच की टी20 सीरीज 21 दिसंबर से खेलेगी।

Image

भारत और श्रीलंका टी20 सीरीज (साभार-ICC)

India Squad T20: श्रीलंका के खिलाफ आगामी 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। 21 दिसंबर से शुरू हो रहे इस घरेलू टूर्नामेंट को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का यह पहला असाइनमेंट होगा। इस टीम में वर्ल्ड कप स्क्वॉड से कई खिलाड़ियों को मौका मिला है। ऋचा घोष के अलावा जी कमलिनी को विकेटकीपर विकल्प के तौर पर शामिल किया।

भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज शेड्यूल (India Women vs Sri Lanka Women Schedule)
क्रमांकदिनतारीखमैचस्थान
1रविवार21 दिसंबरपहला T20Iविशाखापट्टनम
2मंगलवार23 दिसंबरदूसरा T20Iविशाखापट्टनम
3शुक्रवार26 दिसंबरतीसरा T20Iविशाखापट्टनम
4रविवार28 दिसंबरचौथा T20Iतिरुवनंतपुरम
5मंगलवार30 दिसंबरपांचवां T20Iतिरुवनंतपुरम

भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रॉड्रिक्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article