क्रिकेट

T20 World Cup 2024: भारतीय दिग्गज जहीर खान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन 4 तेज गेंदबाज को किया सलेक्ट, देखें लिस्ट में किनका है नाम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jan 20, 2024, 11:27 AM IST

T20 World Cup 2024, Indian Cricketer Zaheer Khan select Four fast bowlers: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने एक जून से आगाज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए चार बेस्ट गेंदबाजों को चुन लिया है। देखते हैं कि उनकी लिस्ट में किन चार गेंदबाजों का नाम शामिल हैं।

Image

जहीर खान और भारतीय टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Zaheer Khan Twitter)

Photo : Twitter

T20 World Cup 2024, Indian Cricketer Zaheer Khan select Four fast bowlers: वेस्टइंडीज और अमेरिका के संयुक्त मेजबानी में एक जून से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस दौरान भारत का पहला मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलकर बाहर होने वाली टीम इंडिया की नजर टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर है। टीम को ट्रॉफी का मजबूत दावेदार भी माना जा रहा है। इस बीच, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने कलर्स सिनेप्लेक्स के एक टीवी शो के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की चौकड़ी का खुलासा किया। इस लिस्ट में उन्होंने एक्स-फैक्टर गेंदबाज के नाम का भी खुलासा किया।

जहीर खान की इन तेज गेंदबाजों को चुना

जहीर खान ने अपनी तेज गेंदबाजों की चौकड़ी का खुलासा करते हुए कहा कि मेरे लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्स फैक्टर वाले गेंदबाज के नाम का खुलासा करते हुए कहा कि मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप में एक्स फैक्टर हो सकते हैं।

शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में मचाया था कोहराम

मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती कुछ मैचों में टीम से बाहर थे। लेकिन जब उनको टीम में शामिल किया तो उन्होंने कोहराम मचा दिया। मोहम्मद शमी ने सिर्फ 7 मैचों में 5.26 की इकोनॉमी से सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए थे और वे वनडे वर्ल्ड कप के टॉप विकेटटेकर भी रहे थे।

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का आगाज 5 जून से होगा। भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ, तीसरा मुकाबला 12 जून को मेजबान अमेरिका के साथ और लीग का आखिरी और चौथा मुकाबला 15 जून को कनाडा के साथ खेला जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article