INDW Vs ENGW, India Womens vs England Womens Ist Test Live Streaming: करीब नौ साल के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को भारतीय महिला टीम टेस्ट मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी। एक मात्र टेस्ट मुकाबले में मेजबान भारत का सामना इंग्लैंड की महिला टीम से होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम ने 16 नवंबर 2014 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 34 रन से जीत मिली थी। टीम इंडिया इसी जीत को इंग्लैंड के खिलाफ भी बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि उप कप्तान स्मृति मंधान हैं।
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला का पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (INDW vs ENGW 1st Test Match Date)
भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला का पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (INDW vs ENGW 1st Test Match Venue)
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला का पहला टेस्ट मुकाबला मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला का पहला टेस्ट मैच? (INDW vs ENGW 1st Test Match Timing)
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला का पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 9 बजे होगा।
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (INDW vs ENGW 1st Test Live Telecast On TV)
भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला के बीच पहला टेस्ट मैच आप स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच पहला टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (INDW vs ENGW 1st Test Match Live Streaming and Telecast)
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा और फेनकोड ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय महिला स्क्वाड (Indian Womens Team Squad)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल, सायका इशाक, रेणुका ठाकुर। तितास साधु, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर।
इंग्लैंड महिला स्क्वाड (England Womens Team Squad)
हीदर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), बेस हीथ (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट, टैमी ब्यूमोंट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, एम्मा लैंब, चार्ली डीन, लॉरेन बेल, केट क्रॉस, किर्स्टी गॉर्डन, लॉरेन फिलर।
