क्रिकेट

IND W vs PAK W Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला

IND W vs PAK W Live Streaming: भारतीय टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यदि आप इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

भारत-पाकिस्तान (साभार-X)

IND W vs PAK W Live Streaming: रविवार को हरमन एंड ब्रिगेड अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करने जा रही है। मुकाबला बेहद खास होने वाला है क्योंकि उसके सामने पाकिस्तान की टीम होगी। यह मुकाबला एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा, जहां इस वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने 219 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया था। भारतीय टीम के पास भी अच्छे बैटर्स की भरमार है और भारत भी बड़ा स्कोर बनाकर पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहेगा।

भारत का पलड़ा है भारी

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। अब तक खेले गए कुल 16 मैच में भारत ने टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैच जीते जबकि तीन में उसे हार मिली है। पिछली बार 2024 में दुबई में टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। लेकिन टी20 में कोई भी टीम कमजोर नहीं मानी जा सकती है। ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान से सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपको भी इस मुकाबले का आनंद लेना है तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला (IND W vs PAK W T20 World Cup Match Date)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला रविवार, 14 जून को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला (IND W vs PAK W T20 World Cup Match Venue)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला एजबेस्टन के बर्मिंघम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला (IND W vs PAK W T20 World Cup Match Timing)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला (IND W vs PAK W T20 World Cup Match on TV)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND W vs PAK W T20 World Cup Match Live Streaming)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)

फ्री में कहां देंखे भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला (IND W vs PAK W T20 World Cup Match Live Streaming free)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को फ्री में डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।

भारत और पाकिस्तान की टीम (IND W vs PAK W Squad)

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान : फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जुबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रूबाब।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article