क्रिकेट

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा, स्क्वाड का ऐलान; जानिए पूरा शेड्यूल

India Women Cricket Team Tour Of Australia: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम की घोषणा कर दी गई है। महिला चयन समिति ने वनडे के लिए 16 और टी20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड घोषित किया गया है। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी20 और एक टेस्ट मैच खेलेगी।

IND W

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए महिला टीम का ऐलान। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंडियन विमेन टीम अपने पहले विदेशी दौरे के लिए तैयार है। भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे, टी20 और टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके लिए महिला चयन समिति ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम तीन वनडे, तीन टी20 और एक टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी।

महिला चयन समिति ने वनडे के लिए 16 सदस्यीय टीम में वैष्णवी शर्मा और जी कमलिनी को पहली बार शामिल किया है। वहीं, काशवी गौतम की वनडे टीम में वापसी हुई है। टी20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड घोषित किया गया है। भारती फूलमाली और श्रेयंका पाटिल को जगह दी गई है। दौरे की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। टेस्ट मैच की तारीख का एलान अभी नहीं किया गया है।

IND W vs AUS W टी20I शेड्यूल-
मैचतारीखवेन्यू
पहला टी20I15 फरवरी 2026सिडनी
दूसरा टी20I19 फरवरी 2026मनुका ओवल
तीसरा टी20I21 फरवरी 2026 एडिलेड ओवल
IND W vs AUS W ODI शेड्यूल-
मैच तारीखवेन्यू
पहला वनडे24 फरवरी 2026 ब्रिस्बेन
दूसरा वनडे27 फरवरी 2026 होम्बार्ट
तीसरा वनडे1 मार्च 2026 होम्बार्ट
भारत की टी20 टीम: -
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल

भारत की वनडे टीम:-हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल यह भी पढ़ें- India U19 vs Bangladesh U19: 'गलती म्हारे से हो गई...,' नो हैंडशेक विवाद पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान

    उमेश कुमार
    उमेश कुमार author

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

    End of Article