क्रिकेट

WI vs IND Head to Head: तीसरे T20 मुकाबले से पहले देखें प्रोविडेंस स्टेडियम में किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 8, 2023, 02:44 PM IST

WI vs IND Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और रोमांचक मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के पिछले मुकाबले पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि प्रोविडेंस स्टेडियम में किसका पलड़ा भारी है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी।

Photo : AP

WI vs IND Head To Head: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि पांच टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सिर्फ इशान किशन ने बड़ी पारी खेली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं, गेंदबाजों की बात करें तो टीम इंडिया के गेंदबाज सही समय पर टीम के लिए विकेट चटका रहे हैं।

सीरीज गंवाने पर मंडरा रहा है खतरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। पहले दो मैचों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया है। टीम इंडिया को तीसरे मुकाबले में नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने की जरूरत है। अगर इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार मिलती है तो हार के साथ सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी। पांच टी20 मैचों की सीरीज पर वेस्टइंडीज 2-0 से आगे है।

घर में विंडीज का पलड़ा भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 मुकाबले पर ओवरऑल नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम की घर में भारत के खिलाफ पलड़ा भारी है। घर में विंडीज और भारत के बीच कुल 9 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें विंडीज को 5, जबकि भारत को 4 मैचों में जीत मिली है। वहीं, गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम की बात करें तो यह दोनों टीमों को रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article