क्रिकेट

IND vs WI 4th T20I: चौथे टी20 में ऐसी है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-XI

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 12, 2023, 07:44 PM IST

India vs West Indies, IND vs WI 4th T20I Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका के लॉडरहिल्स में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टी20 में ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 प्लेइंग-11

IND vs WI 4th T20I Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला अमेरिका के लॉडरहिल्स में खेला जाएगा। सीरीज से शुरुआती दो मुकाबलों में जीत के साथ वेस्टइंडीज ने आगाज किया था। ऐसे में सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करके वापसी करने में सफल रही। ऐसे में सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों पर परिणाम निर्धारित है। अगर चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज के पाले में जाता है तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम मेजबान टीम को शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में मात देने की पुरजोर कोशिश करेगी।

IND vs WI 4th T20, LIVE क्रिकेट स्कोर: इस मैच का अपडेट यहां देखें

टीम इंडिया में नहीं हुआ बदलाव, विंडीज में दो बदलाव

भारतीय टीम तीसरे टी20 में जीत दर्ज करने वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगी। ईशान किशन की जगह उस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया था और वो केवल 1 रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में उन्हें एक और मौका चौथे मुकाबले में मिल सकता है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी एकादश में दो बदलाव किए हैं। जेसन होल्डर, ओडेन स्मिथ और शाई होप को टीम में शामिल किया है। वहीं चार्ल्स, रोस्टन चेज और अल्जारी जोसेफ टीम से बाहर गए हैं।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11( West Indies Playing XI):

काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, शाई होप,निकोलस पूरन(विकेटकीपर),शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल(कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, ओबेद मेकॉय, ओडियन स्मिथ।

भारत की प्लेइंग-11 (Team India Playing XI):

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा,संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article