क्रिकेट

IND vs USA T20 Playing 11: सूर्या एंड कंपनी आज करेगी वर्ल्ड कप का आगाज, इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

IND vs USA T20 Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से होने जा रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ करेगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसको लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। क्या तिलक वापसी करेंगे या फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबले वाली प्लेइंग इलेवन ही उतरेगी?

INDIA PLAYING XI

भारत बनाम अमेरिका प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

IND vs USA T20 Playing 11: फटाफट क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ का आयोजन आज से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो जाएगा। 40 दिन तक चलने वाले क्रिकेट के इस कार्निवल में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया को ग्रुप ए में चार अन्य टीमों के साथ रखा गया है। सूर्या एंड कंपनी अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत यूएसए (United States of America) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह मुकाबला मुंबई के आइकॉनिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले हर्षित राणा की इंजरी की खबर से टीम का मनोबल जरूर थोड़ा कम किया होगा, लेकिन सिराज के आने से यह कमी पूरी हो जाएगी, इस बात का भरोसा टीम मैनेजमेंट को है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। इसको लेकर अलग-अलग तरह की बातें की जा रही है, लेकिन कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या ने इसका संकेत साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में ही दे दिया था जहां टीम परफेक्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबले में जिस टीम के साथ सूर्या एंड कंपनी उतरी थी, उसमें एक बदलाव होना तय है। तिलक वर्मा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। मैच से ठीक पहले सूर्या ने बॉलिंग लाइनअप को लेकर भी संकेत दे दिए हैं। उन्होंने जरूर कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत टी20 विश्व कप में दो स्पिनरों को खिलाने से संकोच नहीं करेगा, लेकिन ये भी सच है कि कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में जगह फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है। सूर्या ने वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को लेकर चयन की उलझन को ’बहुत अच्छा सिरदर्द’ बताया।

संजू सैमसन के प्लेइंग इलेवन से बाहर जाने के बाद प्लेइंग इलेवन में एक और लेफ्ट हैंडर की एंट्री से सूर्यकुमार यादव खुश हैं। उन्होंने माना कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ईशान ही पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा, ’’निश्चित तौर पर, उन्होंने जिस तरह से पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रिकेट खेला है और ये अंतरराष्ट्रीय मैच थे तो उनका प्रदर्शन इतना ज्यादा नोटिस किया गया। ’’

आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन-

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका की प्लेइंग इलेवन-

सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान

यूएसए के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (India Playing XI Against USA)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article