क्रिकेट

IND vs SA 1st T20 Live Cricket Streaming: बारिश के कारण पहला टी20 मुकाबले में देरी, यहां देखें लाइव मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Dec 10, 2023, 07:43 PM IST

India vs South Africa, IND vs SA 1st T20 Live Cricket Score Streaming Online & Telecast Channel in India (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला आज डरबन में खेला जाएगा। इस मैच का ऐसे लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम। (फोटो- AP/ICC)

Photo : AP

IND vs SA 1st T20 Live Cricket Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन खराब मौसम और बारिश के कारण मुकाबला देर से शुरू होगा। मैच शुरू होने से ठीक पहले वहां बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण टॉस में भी देरी होगी। टीम इंडिया इस मुकाबले मेंं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी, जबकि एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका उतरेगी। इस मुकाबले में दोनों टीमें दमखम दिखाने उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में कई युवाओं को मौका दिया गया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच कब खेला जाएगा? (IND vs SA 1st T20I Match Date)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच 10 दिसंबर 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs SA 1st T20I Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच डरबन में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20Iमैच? (IND vs SA 1st T20I Match Timing)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहला T20I मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs SA 1st T20I Live Telecast On TV)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच खेले जाने वाले मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs SA 1st T20I Match Online Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच खेले जाने वाले पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article