क्रिकेट

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे मुकाबला आज, यहां देखें रोमांचक मैच का लाइव प्रसारण

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबला का लाइव प्रसारण यहां देख सकते हैं।

Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच का लाइव स्ट्रीमिंग।

Photo : Times Now Digital

India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming: मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका मेहमान टीम को रोकने की कोशिश में रहेगी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा ODI मैच कब खेला जाएगा? (IND vs SA 2nd ODI Match Date)

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच दूसरा ODI मुकाबला 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा ODI मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs SA 2nd ODI Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा ODI मैच? (India vs South Africa 2nd ODI Match Timing)

दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार 4:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजे होगा।

दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेले जाने वाले दूसरा ODI मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs SA 2nd ODI Live Telecast On TV)

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे ODI मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs South Africa 2nd ODI Match Live Streaming and Telecast)

भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच होने वाले दूसरे ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटएस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article