क्रिकेट

IND vs PAK Head To Head: 9वीं बार होगी टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत, महामुकाबले के ऐसे हैं आंकड़े

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगे। शाम 7 बजे से यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस भी पूरी तरह से तैयार हैं। यह केवल मैच नहीं होता, बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच सदियों पुरानी चली आ रही सम्मान की लड़ाई के रूप में देखा जाता है, जिसमें भारत का दबदबा है।

IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान हेड टू हेडः फाइल फोटो

IND vs PAK T20 World Cup Head To Head: भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर छाए संकटे के बादल छट गए हैं। सोमवार, 9 फरवरी की रात पाकिस्तान सरकार ने टीम को भारत के साथ मुकाबला खेलने की अनुमति दे दी। बांग्लादेश को बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के साथ मैच का बहिष्कार का एलान किया था। हालांकि, आईसीसी और पीसीबी के बीच हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद भारत बनाम पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिल गई।

आईसीसी के तय शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगे। श्रीलंका के कोलंबो में शाम 7 बजे से यह हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस भी पूरी तरह से तैयार हैं। सारे टिकट बिक चुके हैं। फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचेगे। हालांकि, इस मैच पर बारिश का साया है। फिर फैंस रोमांचक मुकाबले के होने की उम्मीद करेंगे।

भारत 7-1 से आगे

भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 8 मुकाबले खेल गए हैं। टी20 विश्व कप के वैश्विक मंच पर भारतीय टीम ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखा है। 9 संस्करणों में खेले गए 8 मैचों में भारत ने 7 जीत के साथ शानदार बढ़त बनाई है, जबकि पाकिस्तान केवल एक बार विजयी रहा है, जब उसने 2021 संस्करण में दुबई में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था।

2007 से 2024 तक के टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच रिजल्ट-

सालविनरवेन्यू
2007भारत बॉल आउ में जीतडरबन
2007 फाइनलभारत पांच रन से जीताजोहान्सबर्ग
2012भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज कीकोलंबो
2014भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कीमीरपुर
2016भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कीईडन गार्डन्स
2021पाकिस्तान 10 विकेट से जीतादुबई
2022भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कीमेलबर्न
2024भारत 6 रन से जीता न्यूयार्क

फाइनल में एक बार हुई है भिड़ंत

2007 में भारत और पाकिस्तान दो बार आमने-सामने हुए थे। पहले लीग स्टेज पर फिर फाइनल मुकाबले में। लीग स्टेज पर खेला गया मैच टाई रहा था। इसका रिजल्ट बॉल आउट से निकला था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने मिस्बाह-उल-हक की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को शिकस्त देकर उद्घाटन संस्करण का खिताब जीता था।

उमेश कुमार
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article