क्रिकेट

IND vs PAK: फाइनल से पहले भारत के 3 खिलाड़ियों की इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs PAK: भारत-श्रीलंका मैच के दौरान टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। फाइनल मुकाबले में ये खेलेंगे नहीं, इसको लेकर एक ताजा अपडेट आया है। बॉलिंग कोच ने अभिषेक और हार्दिक को लेकर बयान दिया है।

Image

भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल (साभार-ACC)

IND vs PAK: एशिया कप फाइनल रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा। अब तक टीम इंडिया ने शानदार क्रिकेट खेली है, लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले एक टीम इंडिया की परेशान बढ़ गई है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ सुपर-फोर के आखिरी मुकाबले मे हार और जीत का फैसला सुपर-ओवर से हुआ, लेकिन इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी मैदान पर नहीं थे। इन खिलाड़ियों में तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल थे।

इन तीनों खिलाड़ियों के खेलने और उनके इंजरी पर ताजा अपडेट सामने आई है। फाइनल से पहले टीम इंडिया मे प्रैक्टिस नहीं की और अपने खिलाड़ियों को आराम दिया। लेकिन इंजरी को लेकर बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने जो कहा है वह टीम इंडिया के फैंस के लिए गुड न्यूज है।

मॉर्कल की मानें तो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पूरी तरह के फिट हैं और वह फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, हार्दिक पांड्या को लेकर आखिरी फैसला अभी नहीं किया गया है। संकेत मिले हैं कि हार्दिक भी मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे।

तीनों खिलाड़ी हैं मैच विनर

ये तीनों खिलाड़ी टीम इंडिया के मैच विनर हैं। अभिषेक इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं तो सुपर-फोर के आखिरी मुकाबले में तिलक वर्मा ने भी अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में तिलक ने नाबाद 49 रन की पारी खेली। मॉर्कल ने शाहीन और अभिषेक के मैच-अप पर भी बात की। उन्होंने कहा '‘शाहीन निश्चित रूप से एक आक्रामक गेंदबाज है जो आपको पटखनी देने की कोशिश करेगा और अभिषेक भी पीछे नहीं हटेंगे। मुझे लगता है कि अब तक जब भी ये दोनों आमने-सामने आए हैं तो हम सभी क्रिकेट समर्थक और प्रशंसक अपनी सीटों से चिपके रहे हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा है।’’

दोनों खिलाड़ी 25 साल के हैं। हालांकि शाहीन पिछले काफी समय से पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने मौजूदा एशिया कप में अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article