क्रिकेट

IND vs NZ T20: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज विश्व कप से ठीक पहले है। भारत विश्व कप का सह-मेजबान है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारतीय टीम अपनी धरती पर और वो भी टी20 फॉर्मेट में काफी मजबूत है। हालांकि, न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को देखते हुए उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। अभी-अभी कीवी टीम ने वनडे सीरीज में इतिहास रचा है।

IND vs NZ T20 Schedule

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम को अब 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज 21 से 31 जनवरी तक खेली जानी है। वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज जीतना भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज विश्व कप से ठीक पहले है। भारत विश्व कप का सह-मेजबान है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारतीय टीम अपनी धरती पर और वो भी टी20 फॉर्मेट में काफी मजबूत है। हालांकि, न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को देखते हुए उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसलिए टी20 सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत का पलड़ा पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 14 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड को 10 मैचों में जीत मिली है और एक मैच टाई रहा है। इस बार लड़ाई भारत के अस्तित्व की होगी, क्योंकि वनडे सीरीज में मिली शिकस्त ने टीम इंडिया को झकझोर कर रख दिया है। इस सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

यहां देखें IND vs NZ T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल-

मैचतारीखवेन्यू
पहला टी2021 जनवरी 2026 नागपुर
दूसरा टी2023 जनवरी 206 रायपुर
तीसरा टी2025 जनवरी 2026 गुवाहाटी
चौथा टी2028 जनवरी 2026 विशाखापत्तनम
पांचवां टी2031 जनवरी 2026 तिरुवंनत्तपुरम

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20 के लिए), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम-

मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कोनवे, बेवन जेकब्स, टिम रॉबिनसन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैक फॉक्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, जेकब डफी, काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी।

उमेश कुमार
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article