क्रिकेट

LIVE क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम न्यूजीलैंड 3rd ODI: टीम इंडिया की बराबरी और न्यूजीलैंड की सीरीज जीत पर नजर, जानें तीसरे वनडे के लाइव अपडेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 06:18 AM IST

IND vs NZ 3rd ODI Live Score, India vs New Zealand ODI Live Cricket Score Online (भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): आज भारत और न्यूजीलैंड का तीसरे वनडे में आमना-सामना हो रहा है। कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। जानिए, आखिरी वनडे का लाइव स्कोर और अहम अपडटे्स।

Image

India vs New Zealand Live Cricket Score

IND vs NZ 3rd ODI Live Score, India vs New Zealand ODI Live Cricket Score (भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को तीसरे और आखिरी वनडे खेला जा रहा है। दोनों टीमें क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर आमने-सामने हैं। भारतीय टीम हेगले ओवल में पहली बार वनडे मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड का यहां रिकॉर्ड शानदार है। मेजबान टीम ने इस मैदान पर 11 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ एक गंवाया है।

केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। कीवी टीम की नजर सीरीज में 2-0 से जीतने पर है। वहीं, शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया सीरीज बराबर करने की फिराक में है।

हेगले ओवल मैदान पारंपरिक तौर पर सीम गेंदबाजों का मददगार रहा है और यहां पिछले कुछ साल में औसत स्कोर 230 रहा है। पहले पावरप्ले (पहले दस ओवर) में भारतीय बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही है । वनडे क्रिकेट में शानदार सलामी बल्लेबाज धवन खुद समझते हैं कि अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम में जगह सुनिश्चित करने के लिये उन्हें अपने खेल में काफी बदलाव करना होगा।

India vs New Zealand 3rd ODI Predicted Playing 11

भारत की संभावित प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा/संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/कुलदीपर यादव।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, मिचेल ब्रेसवेल/एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्यूसन।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article