India vs NZ 2nd T20 Match Highlights: भारत ने छह विकेट से जीता दूसरा मैच, पर कीवी टीम ने छुड़ा दिए पसीने; सीरीज 1-1 से बराबर
टीम इंडिया ने रविवार (29 जनवरी, 2023) को दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्पोर्ट्स सिटी (Ekana Sportz City) मैदान में हुए इस मुकाबले में भारत ने छह विकेट से जीत अपने नाम की और तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। दरअसल, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था और 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए थे। भारतीय बॉलर्स के आगे कीवी टीम का शीर्ष क्रम बुरी तरह लखड़खड़ा गया था और वह सिर्फ 100 रन का आसान सा टारगेट सामने रख पाई। जवाबी पारी में हार्दिक एंड कंपनी ने 19.5 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। हालांकि, आखिर में मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर फंस गया था टीम इंडिया एक-एक निकालने के लिए कीवियों के आगे पसीने छुड़ा रही थी, पर सूर्या ने सेकेंड लास्ट बॉल पर चौका जड़ टीम को जिता दिया।
प्लेयर ऑफ दि मैच - अर्शदीप सिंह, गेम चेंजर ऑफ दि मैच - हार्दिक पंड्या, पावर प्लेयर ऑफ दि मैच - युजवेंद्र चहल और प्लेयर ऑफ दि मैच - सूर्य कुमार यादव।
JAN 29, 2023 22:43 IST
India जीती, पर कीवियों ने भी झोंका दम, चबवा दिए थे लोहे के चने
JAN 29, 2023 22:38 IST
'SKY' के चौके के साथ हासिल हुई जीत
JAN 29, 2023 22:10 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: जब कंफ्यूज हुए सुंदर और हो गए रनआउट
टीम इंडिया के वॉशिंगटन सुंदर कंफ्यूजन के चक्कर में जब रन आउट हुए तब टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। ब्लेयर टिकनर ने उन्हें आउट किया और वह नौ बॉल्स का सामना कर सिर्फ 10 रन टीम के लिए जुटा पाए थे।
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: NZ 70/4 (14.3 Over)
JAN 29, 2023 21:59 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: तीसरा विकेट भी गया, कैसे आउट हुए थे राहुल त्रिपाठी? जानें
11वें ओवर की चौथी बॉल पर राहुल त्रिपाठी (18 बल पर 13 रन) जब आउट हुए, तब टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। वह ईश सोढ़ी की बॉल पर ग्लेन फिलिप्स को अपना कैच दे बैठे थे।
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: NZ 70/3 (14 Over)
JAN 29, 2023 21:55 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: 10 ओवर में कहां तक पहुंचा था टीम इंडिया का स्कोर?
JAN 29, 2023 21:40 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: टीम इंडिया को दूसरा शॉक, ईशान किशन रन आउट
टीम इंडिया का दूसरा विकेट तब गिरा जब बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन 32 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन पर रन आउट हो गए। यह काम ग्लेन फिलिप्स ने किया। वह नौवें ओवर की पांचवीं बॉल पर पवेलियन लौटे। India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: NZ 46/2 (8.5 Over)
JAN 29, 2023 21:31 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: शतकवीर शुभमन गिल हुए सस्ते में आउट
टीम को चौथे ओवर की पांचवीं बॉल पर तब झटका लगा जब भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपना विकेट गंवा बैठे। वह माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर फिन ऐलन को अपना कैच दे बैठे। वह नौ बॉल का सामना कर सिर्फ 11 रन ही बना पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए।
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: NZ 45/1 (8.4 Over)
JAN 29, 2023 21:20 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: टीम इंडिया के सामने 100 रन का है लक्ष्य
JAN 29, 2023 20:43 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: लखनऊ में विकेट्स की बरसात! आठवां विकेट भी गिरा
JAN 29, 2023 20:28 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: गया एक और प्लेयर, टीम को छठा झटका
JAN 29, 2023 20:08 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: कीवी टीम को पांचवां झटका, चैपमैन भी चले गए, हुए रनआउट
JAN 29, 2023 19:59 IST
जीत के बाद यूं मनाया अंडर-19 महिला टीम ने जश्न
JAN 29, 2023 19:57 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: यूं लड़खड़ाया कीवी टीम का शीर्ष क्रम, गिरा चौथा विकेट
भारतीय टीम की ओर से न्यूजीलैंड को चौथा झटका तब लगा, जब डी मिशेल 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 13 बॉल्स का सामना कर सिर्फ आठ रन ही बना पाए थे, जबकि इस दौरान टीम का स्कोर 48 रन था। यानी टीम का कुल स्कोर 50 रन भी न हो पाया था और साफ दिखने लगा था टीम का टॉप ऑर्डर लखनऊ के मैदान में भारतीय बॉलर्स के आगे लड़खड़ा गया।
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: NZ 48/4 (9.6 Over)
JAN 29, 2023 19:44 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: कीवी टीम का तीसरा विकेट भी गया
JAN 29, 2023 19:43 IST
England को India ने Under-19 T-20 World Cup Final में हराया, पहली बार टीम बनी विश्व चैंपियन
भारतीय महिला टीम ने पहली बार खेले जा रहे अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी। भारत ने जीत के लिए मिले 69 रन के लक्ष्य को 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यह किसी भी भारतीय महिला टीम का पहला वैश्विक खिताब है। सीनियर टीम सभी प्रारूपों में तीन मौकों पर विश्व कप के फाइनल में पहुंची लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गयी थी।
JAN 29, 2023 19:40 IST
इधर, कीवियों के खिलाफ इंडिया की मेंस टीम, उधर अंडर-19 में भारतीय महिलाओं ने इंग्लैंड को रौंदा
JAN 29, 2023 19:30 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: कीवी टीम को सुंदर ने दिया दूसरा झटका
कीवी टीम को दूसरा झटका वॉशिंगटन सुंदर ने दिया। पांचवें ओवर की उनकी चौथी बॉल पर ईशान किशन ने डेवन कॉनवे का विकेट लिया और वह 14 बॉल्स खेलकर 11 रना पाए और पवेलियन लौट गए। India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: NZ 28/2 (4.4 Over)
JAN 29, 2023 19:28 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: चहल से कीवी टीम को पहला झटका, ऐलन को किया आउट
फिन ऐलन के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वह चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर आउट हुए। टीम का स्कोर तब 21 रन था और 10 बॉल का सामना करने के बाद वह 11 रन बनाकर आउट हुए। युजवेंद्र चहल ने उन्हें बोल्ड किया।
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: NZ 21/1 (3.3 Over)
JAN 29, 2023 19:02 IST
India vs NZ 2nd T-20 LIVE Score: नेट्स पर टीम इंडिया ने यूं बहाया पसीना