भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को एमएस धोनी की नगरी रांची में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने 21 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में उसकी नजर लखनऊ में किला फतह करके सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग
इससे पहले कीवी टीम को वनडे सीरीज में 0-3 के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मेजबान भारतीय टीम के लिए सीरीज में बने रहने के लिए ये मुकाबला करो या मरो का बन गया है। आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
