क्रिकेट

IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला

IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया की हार के बाद दूसरा मैच सीरीज के परिणाम के लिहाज से अहम हो गया है। आइए जानते हैं आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं इस मुकाबले का लुत्फ?

Image

भारत बनाम आयरलैंड, दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs IRE Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 28 जून, 2026 को आयरलैंड के बेलफास्ट में होने जा रहा है। इसी मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में आयरलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय टीम 148 रन पर 18.5 ओवर में ढेर हो गई और आयरलैंड ने 34 रन के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत थी। ऐसे में रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है। भारतीय टीम जहां मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी वहीं आयरलैंड की टीम लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज करके इतिहास रचना चाहेगी। ऐसे में रविवार को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और आयरलैंड के बीच अबतक कुल 9 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 8 में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि केवल एक में आयरलैंड को जीत मिली है। ये ऐतिहासिक जीत आयरलैंड को पिछले मुकाबले में मिली थी जब टीम इंडिया जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी।

कब होगा भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND vs IRE 2nd T20I Match Date)

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार, 28 जून को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND vs IRE 2nd T20I Match Venue)

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND vs IRE 2nd T20I Match Timing)

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 6 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 5.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND vs IRE 2nd Match on TV)

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs IRE 1st T20I Match Live Streaming)

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SONY LIV) ऐप्प पर देख सकते हैं।

भारत और आयरलैंड की टीम (IND vs IRE Squad)

भारत:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड:

लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article