क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI: क्या बारिश फेरेगी फैन्स के अरमानों पर पानी? जानिए कैसा रहेगा विशाखापट्टनम में मौसम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 10:55 PM IST

India vs Australia 2nd ODI, Visakhapatnam Weather Forecast 18 March, 2023: तीन साल लंबे अंतराल के बाद विशाखापट्टन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेला जाने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले पर बारिश पानी फेर सकती है। जानिए कैसा है वहां के मौसम का हाल?

Image

डॉक्टर वाईएसआर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम(साभार IPL)

Photo : Twitter

IND vs AUS 2nd ODI Weather Forecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। ऐसे में मुंबई में हार्दिक की कप्तानी में 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने में टीम इंडिया के पसीने छूट गए। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया धमाकेदार वापसी करके 2-0 के अंतर से सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

तीन साल बाद विशाखापट्टन में हो रहा है मैच

तीन साल लंबे अंतराल के बाद विशाखापट्टन में कोई मैच खेला जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के सिर पर भारत ऑस्ट्रेलिया मैच का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सारे टिकट बिक चुके हैं लेकिन मौसम भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमों के अरमानों पर पानी फेरता नजर आ रहा है। ऐसे हर कोई बादलों के छट जाने की प्रार्थना कर रहा है।

रविवार को है तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पहले ही वीकेंड में विशाखापट्टनम में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना ज्यादा है। जिसमें विशाखापट्टनम भी शामिल है। गरज के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी तेज गति से चलेंगी। शनिवार सुबह विशाखापट्टनम का तापमान 30 डिग्री रहा और आसमान साफ था। धूप भी खिली थी। लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल नजर आने लगे। ह्यूमीडिटी 89 प्रतिशत रही और 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

बारिश के साथ-साथ चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग द्वारा आध्रं प्रदेश के तटीय इलाकों के नौ जिलों और रायलसीमा के 4 जिलों के रविवार के मौसम के बारे में की गई भविष्यवाणी के मुताबिक भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और इस दौरान गरज के साथ-साथ बिजली भी चमकेगी।रविवार को बारिश होने की 31 से 51 प्रतिशत तक संभावना है। मैच के दौरान अधिकांश समय तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में फैन्स के साथ-साथ स्टेडियम के अधिकारी बारिश के नहीं होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

वीसीसीए है बारिश से निपटने के लिए तैयार

विशाखापट्टनम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(वीसीसीए) के एक सदस्य ने कहा, मौसम विभाग ने रविवार को मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई है। शुक्रवार को भी बारिश की आशंका जताई गई थी लेकिन वो भविष्यवाणी गलत साबित हुई। हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रविवार को बारिश की संभावना बहुत ज्यादा है।'

अच्छा है मैदान का ड्रेनेज सिस्टम

वीडीसीए के सदस्य ने बारिश से निपटने के प्रबंध के बारे में कहा, अगर बारिश होती है तो शनिवार रात को होगी और सुबह तक बंद हो जाएगी। मैदान का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है और पूरे मैदान को कवर करने की व्यवस्था है। ऐसे में विकेट और मैदान पर बारिश का असर पड़ने की संभावना बेहद कम है। आउटफील्ड भी बेहद तेजी से सूख जाती है। बारिश रुकने के बाद हमें उसे खेल के लिए तैयार करने में दो से तीन घंटे लगेंगे। आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन आशा कर रहा है कि बारिश की स्थिति में भी मैच के 20-20 ओवर का मैच हो सके। ग्राउंड स्टाफ के अलावा एसीए ने 30 और लोगों को मदद के लिए अपने साथ जोड़ा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!