क्रिकेट

IND vs AUS: शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव? रोहित ने बताया किसे मिलेगा नागपुर टेस्ट में मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 8, 2023, 04:14 PM IST

Shubman Gill or Suryakumar Yadav Who will get chance in Playing xi: रोहित शर्मा ने बताया नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव में से किसे मिलेगा मौका?

Image

शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव(साभार Shubman Gill, Suyakumar Yadav)

Photo : Twitter

नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में शुरू होने जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने टीम चयन बड़ी समस्या बन गई है। किसे एकादश में रखा जाए और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाए इसका फैसला साफ तौर पर नहीं हो पा रहा है। केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल में से किसे पहले टेस्ट में मौका मिलेगा इस बारे में साफ तौर पर जवाब तो नहीं दिया लेकिन ये जरूर बता दिया कि टीम चयन किस आधार पर होगा?

अपनाया 'हॉर्सेस फोर कोर्सेस' फॉर्मूलाबुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम सीरीज के'हॉर्सेस फोर कोर्सेस'के आधार पर टीम का चयन करेंगे। रोहित शर्मा से साफ तौर पर सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल में से किसी एक के चयन के बारे में पूछा गया क्योंकि टीम पहले ही केएल राहुल को एकादश में बनाए रखने के बारे में पर्याप्त संकेत दे दिए हैं कि फॉर्म से जूझ रहे टीम के उपकप्तान को बाहर नहीं किया जाएगा।

अच्छी है टीम चयन की समस्या

रोहित ने इस सवाल का जवाब मुस्कुराते हुए दिया और कहा, 'यह निर्णय मुश्किल होगा। हम जानते हैं कि बहुत से खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं। ये टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। अगर आपके सामने चयन की समस्या है इसका मतलब बहुत से खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हम इस सीरीज के दौरान जिन मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। वहां पर हम परिस्थितियों का आंकलन करने के बाद प्लेइंग-11 का चयन करेंगे।'

जिसकी जरूरत होगी उसे देंगे मौका

रोहित ने आगे कहा,'हम पहले भी ऐसा करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। खिलाड़ियों को साफ तौर पर संदेश दे दिया गया है कि आप खेलने के लिए तैयार रहें। जिस खिलाड़ी की जरूरत होगी हम उसे मौका देंगे। ये इतना सहज है। इस बारे में हमने खिलाड़ियों से चर्चा कर ली है। परिस्थितियों के अनुरूप हम तय करेंगे कि वहां पर खेलने के लिए कौन से खिलाड़ी उपयुक्त हैं। सारे विकल्प खुले हैं।'

गिल और सूर्यकुमार दोनों की हैं अलग खासियतें

इसके बाद एक बार फिर यह सवाल चालाकी भरा सवाल पूछा गया कि जमथा की पिच के लिहाज से सूर्यकुमार और शुभमन गिल में से बेहतर कौन होगा? लेकिन रोहित ने इस बार भी बड़ी ही समझदारी से जवाब दिया और कहा, दोनों की अलग खासियतें हैं। हम सभी जानते हैं कि गिल पिछले तीन-चार महीने से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कई बड़ी शतकीय पारियां खेली हैं। सूर्यकुमार ने टी20 क्रिकेट में ये दिखाया है कि वो उनके अंदर क्या क्षमता है वो टेस्ट क्रिकेट में क्या नया लेकर आ सकते हैं।

दोनों हैं अच्छे विकल्प

रोहित ने आगे कहा, दोनों अच्छे विकल्प हैं। हमने अभी निर्णय नहीं किया है कि नागपुर में इन दोनों में से कौन खेलेगा। मैच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हम निर्णय करेंगे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article