क्रिकेट

IND U19 vs BAN U19 Match Toss Update: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IND U19 vs BAN U19 Match Toss Update: अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और बांग्लादेश की टीम खेल रही है। बांग्लादेश का यह पहला मुकाबला है जबकि भारतीय टीम जीत के साथ यहां पहुंची है। पहले मुकाबले में उसने यूएसए को हराया था और अब उसकी नजर बांग्लादेश को हराने पर है।

aaj ka toss kaun Jeeta, today match toss live

भारत और बांग्लादेश, आज का टॉस कौन जीता (साभार-BCCI)

IND U19 vs BAN U19 Match Toss Update: अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप ए के 7वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हो रहा है जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया बुलंद हौसले के साथ उतरेगी जबकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए यह पहला मुकाबला है। भारत ने पहले ंमुकाबले में यूएस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हरा दिया था। हालांकि, उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा था। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में फैंस की नजर वैभव के साथ-साथ टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर होगी। कप्तान आयुष म्हात्रे भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। यह मुकाबला बुलावायो के मैदान पर खेला जाएगा। हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेल गए कुल 27 मुकाबले में भारत ने 21 में जीत दर्ज की है जबकि केवल एक मुकाबला बांग्लादेश के नाम रहा है। भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने आखिरी मुकाबला साल 2020 में जीता था। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

भारत बनाम बांग्लादेश टॉस का समय (IND U19 vs BAN U19 Toss Time)

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 12.30 बजे होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश टॉस की जगह (IND U19 vs BAN U19 Toss Venue)

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज का मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत बनाम बांग्लादेश आज का टॉस किसने जीता (IND U19 vs BAN U19 Toss Win Today)

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज का मैच के टॉस बांग्लादेश ने जीता।

भारत और बांग्लादेश की टीम (India U19 vs Bangladesh U19 Squad)

भारत की अंडर-19 टीम (India U19 Squad)- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, एरॉन जॉर्ज, उधव मोहन, मोहम्मद एनान।

बांग्लादेश की अंडर-19 टीम (Bangladesh U19 Squad)- जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फ़रीद हसन फ़ैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शहरयार अहमद।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article