क्रिकेट

इंडिया अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, यशवर्धन चौहान ने खेली शतकीय पारी

भारतीय अंडर-19 टीम के जीत का सिलसिला जारी है। निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भी भारतीय टीम ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 (साभार-x)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम की जीत का सिलसिला जारी है। सोमवार को खेले गए दूसरे अनऑफीशियर वनडे मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशवर्धन चौहान के शानदार 122 और वीके विनीत के 87 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से लक्ष्य और आर्यवीर सहवाग ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। पिछले मैच में सस्ते में आउट होने वाले आर्यवीर इस मुकाबले में 3 रन से अपना पहला अर्धशतक चूक गए। आर्यवीर सहवाग ने 9 चौके की मदद से 47 रन की पारी खेली। भारत की ओर से यशवर्धन और विके विनीत ने तीसरे विकेट के लिए 132(124) रन की साझेदारी की।

पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई ऑस्ट्रेलिया

342 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 41.1 ओवर में केवल 238 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान जैक जोसनेक ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। जोसनेक के अलावा ब्लेक कैटल ने 44 और मैथ्यू लॉफ ने 42 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से चिगुरुपति वेंकेटा ने सर्वाधिक 3 जबकि काव्या पटेल और यशवर्धन चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए।

सीरीज में अजेय बढ़त ली

भारतीय टीम ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित 20 ओवर के पहले मैच में भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। तीसरा मुकाबला बुधवार, 23 सितंबर को खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article