शहर

UP Police Recruitment: धनतेरस पर 4,543 नवचयनित सब-इंस्पेक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले-'2017 से पहले UP में था पहचान का संकट'

UP CM Yogi Speech Police Selection: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के अवसर पर 4,543 नवचयनित सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था पर जोर दिया।

Image

UP Police Recruitment: धनतेरस पर 4,543 नवचयनित सब-इंस्पेक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले-'2017 से पहले UP में था पहचान का संकट'

Yogi Adityanath UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के पावन अवसर पर राज्य पुलिस बल को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 4,543 नवचयनित पुलिस सब-इंस्पेक्टरों (SI) को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की बदलती छवि, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं और राज्य के बुनियादी विकास पर अपने विचार रखे।

'2017 से पहले चयन प्रक्रिया केवल एक दिवास्वप्न थी'

पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले राज्य में अराजकता और दंगे नियति बन चुके थे।

उन्होंने कहा, 'मैं इस बात को इसलिए कह रहा हूँ कि आज अगर 2017 में यह डबल इंजन की सरकार यूपी में नहीं आई होती, तो यह चयन की प्रक्रिया भी संभवतः एक दिवास्वप्न जैसी होती। आज से 9-10 साल पहले जब कोई यूपी के बाहर जाता था, तो पहचान का संकट था। लोग यूपी के नाम से चौंकते थे और दूर भागते थे।'

'बीमारू राज्य से उबरा उत्तर प्रदेश'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों, सबसे उर्वर भूमि, अच्छे जल संसाधनों और सबसे युवा कार्यबल (Young Workforce) से समृद्ध होने के बावजूद उत्तर प्रदेश एक 'बीमारू राज्य' और खराब अर्थव्यवस्था की श्रेणी में आ गया था। हर तरफ कर्फ्यू, उपद्रव और निराशा का माहौल था। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में पारदर्शी शासन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण राज्य ने अपनी खोई हुई पहचान वापस हासिल की है।

2.26 लाख पुलिसकर्मियों की पारदर्शी भर्ती

राज्य में युवाओं को दिए गए रोजगार के आंकड़ों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया:

पुलिस बल में भर्ती: वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में लगभग 2.26 लाख पुलिसकर्मियों की पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्ती की जा चुकी है।

कुल सरकारी नौकरियां: पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से नौकरियां मिली हैं।

पुराने घोटालों पर प्रहार: सीएम योगी ने कहा कि 2003 से 2017 के बीच हुई भर्तियों में भारी अनियमितताएं और घोटाले हुए थे, जिनके मामले आज भी अदालतों में लंबित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article