IND W vs SL W Live Streaming: एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। भारतीय टीम की बात करें तो उसने अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया है तो श्रीलंका की बल्लेबाजी ने उसको परेशान किया है। अगर चमारी अट्टापट्टू का बल्ला नहीं चलता है तो श्रीलंकाओई बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आती है। लेकिन गोल्ड मेडल मैच को भारतीय टीम हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। यही कारण है कि पहली बार एशियन गेम्स में भारत को चुनौती मिलेगी और फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अगर आप इस मुकाबले का आनंद बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मैच (INDW vs SLW Asian Games Final Match Date)
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच 22 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मैच (INDW vs SLW Asian Games Final Match Venue)
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मैच (INDW vs SLW Asian Games Final Match Timing)
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 10 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मैच (INDW vs SLW Asian Games Final Match On Tv)
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (INDW vs SLW Asian Games Final Match Live Streaming)
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है।
फ्री में कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मैच (INDW vs SLW Asian Games Final Match Free)
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स फाइनल मैच को यदि आप फ्री में बिना सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं तो आपके पास फ्री डिश होना चाहिए। फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर आप इसका आनंद मुफ्त में ले सकते हैं।
भारत और श्रीलंका की टीम-
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।
श्रीलंकाई टीम: इमेशा दुलानी, चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवांडी, निमाशा मीपागे, संजना काविंदी और अनुष्का संजीवनी।
