T20 World Cup 2024 Team India Squad: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में जहां कई स्टार खिलाड़ी जैसे संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हुई है वहीं कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका चयन ना होने से हर कोई हैरान है। इसमें दो ऐसे प्लेयर्स भी हैं जो कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का अभिन्न अंग थे। इनमें से 5 खिलाड़ियों के नाम हम बताने जा रहे हैं जिनका टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है।
1. केएल राहुल
केएल राहुल भारत के वनडे वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ी थे। उन्होंने विकेटकीपिंग के साथ-साथ रन भी बनाए थे हालांकि उनकी कम स्ट्राइक रेट के चलते वे संजू सैमसन और पंत से पीछे रह गए।
2. ईशान किशन
ईशान किशन शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और आईपीएल 2024 में अपने रंग में दिख रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम ने उन्हें नजरंदाज किया है।
3. दीपक चाहर
दीपक चाहर ने डोमेस्टिक और आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। वे वर्ल्ड कप के सिलेक्शन की रेस में आगे चल रहे थे लेकिन टीम ने उन्हें नजरंदाज किया है।
4. रुतुराज गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ लगातार बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का नेतृत्व भी किया था। हालांकि ओपनिंग में प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें मौका नहीं दिया गया है।
5. दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर से सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली थी। हालांकि टीम ने केवल आईपीएल के आधार पर चयन नहीं किया है इसीलिए दिनेश को जगह नहीं मिली है।
