क्रिकेट

India ODI Squad: रोहित-विराट की वापसी, गिल करेंगे कप्तानी-ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐसी है टीम इंडिया

India ODI Squad: 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जैसा की अनुमान था रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है जो आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI)

India ODI Squad: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जो रोहित शर्मा की जगह लेंगे। 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए रोहित-विराट की वापसी हुई है, लेकिन हिटमैन को बतौर बल्लेबाज गिल की कप्तानी में खेलना होगा। इसके अलावा 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को वनडे में उप-कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल और केएल राहुल को मौका मिला है, जबकि संजू सैमसन जगह बनाने में असफल रहे हैं। 3 मैच की वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, हालांकि, टी20 टीम में बुमराह टीम का हिस्सा हैं। टीम का ऐलान करते हुए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ किया कि गिल को कप्तान चुने जाने से पहले रोहित शर्मा से बात की गई थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादन, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारत की टी20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम (India vs Australia ODI Schedule)

पहला वनडे- 19 अक्टूबर (पर्थ)

दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर (एडिलेड)

तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर (सिडनी)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article