क्रिकेट

India Playing XI: वरुण चक्रवर्ती के बाहर जाने के बाद कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज कर जहां टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी तो वहीं मेजबान टीम भारत को हराकर सीरीज में अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी। अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक भारत को नहीं हराया है।

Image

भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। पहला मुकाबला 7 विकेट से जीतने के बाद भी टीम इंडिया के सामने 5वें गेंदबाज की कमी को पूरा करने की चुनौती होगी। पहले मुकाबले में अय्यर को इसी की कमी खली थी। इंजरी से लौट रहे नीतीश कुमार रेड्डी इस रोल में फिट नहीं बैठ पाए और खासे महंगे साबित हुए। 20वें ओवर में दुबे ने भी बहुत रन लुटाए। ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया इन सवालों के जवाब के साथ उतरना चाहेगी। इसके अलावा कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने वैभव सूर्यवंशी को भी मौका ना दिए जाने पर सवाल उठाए थे। लेकिन एक मैच में खराब बल्लेबाजी के बाद संजू सैमसन को हटा पाना आसान नहीं होगा। संजू पहले मुकाबले में 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इस मुकाबले में जीत दर्ज कर जहां टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी तो वहीं मेजबान टीम भारत को हराकर सीरीज में अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी। अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक भारत को नहीं हराया है।

टीम इंडिया पर इंजरी की मार

पहले मुकाबले में अतिरिक्त गेंदबाज की कमी झेलने वाली टीम इंडिया को दूसरे मैच से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं और ऐसे में अय्यर और गंभीर के सामने वरुण का रिप्लेसमेंट ढूंढने के साथ-साथ अतिरिक्त गेंदबाज की कमी भी पूरी करने की चुनौती होगी। अगर वाशिंगटन सुंदर मैच फिट होते हैं तो उनका फ्लेइंग इलेवन में खेलना तय है। वरुण के रिप्लेसमेंट की बात करें तो रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है।

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article